सूजन के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 10:26

शरीर में बढ़ गई है सूजन तो आज से खाना शुरू करें ये 5 सब्जियां, जानिए इंफ्लेमेशन को कम करने वाली सब्जियां

कई बार कुछ कारणों की वजह से शरीर में इंफ्लेमेशन यानी सूजन हो जाती है और इसका प्रभाव शरीर के कई फंक्शन पर पड़ सकता है इसलिए इसका इलाज करवाना काफी जरूरी होता है लेकिन कुछ होम रेमेडीज के कारण भी इसे ठीक किया जा सकता है।

अगर आप भी इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको शरीर में इसके कई प्रभाव देखने को मिले होंगे। अच्छी बात तो यह है कि कुछ घर पर ही मौजूद इंग्रेडिएंट्स की मदद से इसे कम किया जा सकता है। इन्हीं इंग्रेडिएंट्स में से एक है सब्जियां। जी हां सब्जियां आपके शरीर के इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकती हैं। सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है और यही एंटी ऑक्सीडेंट इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट्स के अलावा बहुत सारे विटामिन्स और अन्य पौष्टिक तत्व भी होते हैं जो शरीर की जरूरतें पूरी करने में मदद करते है। डायटिशियन के मुताबिक आज के आर्टिकल में जिक्र हुई सभी सब्जियों का सेवन करने से शरीर के इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं कौन कौन सी हैं वह सब्जियां।
इंफ्लेमेशन को कम करने वाली सब्जियां (Vegetables for Inflammation)
1. लाल और हरी मिर्च
रोजाना अगर सब्जी के साथ तीखी मिर्च का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छी खबर है क्योंकि इनका सेवन करने से इंफ्लेमेशन कम होने के साथ साथ और भी बहुत से लाभ आपको मिल सकते हैं। इनमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों के साथ साथ एंटी कैंसर गुण भी होते हैं।

2. हरी और पत्तेदार सब्जियां
इंफ्लेमेशन कम करने के लिए अपनी डाइट में हरी और पत्तेदार सब्जियों को एड कर सकते हैं। इनमें बीटा कैरोटीन होता है। साथ ही यह सब्जियां अपने एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती हैं। इन गुणों के कारण ही यह इस स्थिति को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकती हैं। इसलिए डाइट में पालक , ब्रोकली और केल जैसी सब्जियों को जरूर शामिल करें।

3. ब्रोकली
ब्रोकली जैसी सब्जी में सल्फोराफन नाम का तत्व होता है जो इंफ्लेमेशन को कम करने में और बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है। इसलिए ब्रोकली को सलाद के रूप में खा सकते हैं क्योंकि कच्ची ब्रोकली में यह तत्व पकी हुई या उबाली हुई ब्रोकली से ज्यादा पाया जाता है।

4. प्याज
प्याज में क्वेरकेटीन नाम का एक प्लांट पिगमेंट पाया जाता है। इसमें ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में काफी सारे इन्फ्लेमेटरी एंजाइम और मॉलिक्यूल्स की संख्या कम करने में लाभदायक माना जाता है। इंफ्लेमेशन से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बिमारियों का रिस्क बढ़ता है और प्याज का सेवन करने से इन बीमारियों का रिस्क कम होता है।

5. लाल शिमला मिर्च
इंफ्लेमेशन का खतरा कम करने में यह सब्जी भी काफी भूमिका निभाती है। इसमें लुटेलिन नाम का तत्व होता है जो इंफ्लेमेशन कम करने में सहायक होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info